फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patriotism will be awakened by the tricolor program at every house

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जगेगी देशभक्ति की अलख

Sun, 05 Jun 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patriotism will be awakened by the tricolor program at every house
हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जगेगी देशभक्ति की अलख
विज्ञापन

11 से 17 अगस्त के बीच में जिले भर में कार्यक्रम के आयोजन पर होगा बल, तीन लाख 30 हजार घरों पर फहराया जाएगा झंडा
महराजगंज। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से एक बार फिर जिले में देशभक्ति की अलख जगाने का कार्य होगा। 11 से 17 अगस्त के बीच जिले में चिन्हित तीन लाख 30 हजार घरों पर झंडा फहराया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को दर्शाया जाएगा।
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को देखते हुए इस बार जिले में स्वतंत्रता दिवस को उल्लास पूर्वक मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। 11 से 17 अगस्त के बीच विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक किए जाने की पहल की गई है, उद्देश्य है कि आयोजन से व्यक्तियों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना तथा स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान को बढ़ाया जाए। स्थानीय स्तर पर झंडे को तैयार कराने से लेकर उसके वितरण कराने तक की जिम्मेदारी जिला स्तरीय समिति को दी गई है। संवाद
विज्ञापन

तीन लाख 90 हजार झंडे तैयार किए जाने का लक्ष्य
जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखते हुए कुल तीन लाख 90 हजार झंडे को तैयार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। झंडे के निर्माण के बाद उसे सरकारी राशन के दुकानों के माध्यम से बेचने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी समिति पर
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। उसमें पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव तथा कुलपति की ओर से नामित प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचनाधिकारी, पर्यटन अधिकारी, एआरटीओ, कार्यक्रम अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, डूडा के पीओ, उद्योग व ग्रामोद्योग के अधिकारी के साथ ही एनवाईके व व्यापार मंडल के जिम्मेदारों को शामिल किया जाएगा।

11 से 17 अगस्त के बीच में जिले भर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसे सफल बनाने के लिए समिति की ओर से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। -गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed