फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients suffering from shortness of breath, fever and cough were given temporary medicines and sent home.

Maharajganj News: सांस, बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों को काम चलाऊ दवा देकर घर भेजा

Mon, 20 Nov 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from shortness of breath, fever and cough were given temporary medicines and sent home.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में मरीज का इलाज करते चिकित्सक सीबी पांडेय, संवाद
-तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 49 मरीजों का हुआ इलाज, अस्पतालों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से लोगों का मोह भंग हो रहा है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आए सांस, बुखार, खांसी से पीड़ित ज्यादातर मरीजों को काम चलाऊ दवा देकर घर भेज दिया गया। ज्यादातर केंद्रों पर डॉक्टर नहीं फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते मिले। त्योहार के कारण मरीजों की संख्या में भी कमी दिखी। फरेंदा क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 49 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
फरेंदा क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में कुल 25 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे अधिक सांस के मरीज रहे। सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी मरीजों का इलाज डॉ. सीबी पांडेय व फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने किया। डॉक्टर ने बताया कि चर्म रोग, सांस व पेट के रोगी अधिक पहुंच रहे। अस्पताल पर डंडे के सहारे पहुंची गुजराती व शिवपूजन ने बताया कि कई दिनों से ब्लड प्रेशर व शुगर की समस्या हैं, जिसके इलाज के लिए पहुंचे थे। डाॅक्टर ने इलाज कर दवा दी।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में तैनात डाॅ. मुकेश गुप्ता अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट में अरुण चतुर्वेदी ने मरीजों का इलाज किया। अस्पताल में 17 मरीज पहुंचे, जिसमें सबसे अधिक बुखार व सर्दी जुकाम के मरीज मिले। अस्पताल का एएनएम व आशा कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिले। गठिया के मरीज सामान्य दवा देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद से किसी भी डाॅक्टर की तैनाती नहीं हो सकी हैं, जिसके कारण अस्पताल पर मरीजों की संख्या में कमी आ रही हैं। आरोग्य मेले में कुल 07 मरीज ही पहुंचे। जिनका इलाज फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह व स्टाफ नर्स प्रियंका ने किया। अस्पताल पर पहुंचे लालमन ने बताया कि डाॅक्टर के अभाव में इलाज फार्मासिस्ट करते हैं।

--------------------------
छठ पर्व के कारण स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थित हैं, जिसको अगले आरोग्य मेले से सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। मरीजों का इलाज पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बगैर सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-डॉ. एमपी सोनकर, अधीक्षक सीएचसी फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed