फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients suffering from cold, cough, and fever flocked to the health fair; 1,574 people received treatment.

Maharajganj News: आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज उमड़े, 1574 लोगों को मिला उपचार

Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cold, cough, and fever flocked to the health fair; 1,574 people received treatment.
आरोग्य मेले में पहुंचे सर्दी खांसी बुखार के मरीज
विज्ञापन

मरीजों में 694 पुरुष, 761 महिलाएं और 119 बच्चे शामिल रहे
महराजगंज। जिले के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 1574 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 694 पुरुष, 761 महिलाएं और 119 बच्चे शामिल रहे। अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी, बुखार और पेट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मिले।
रविवार दोपहर करीब 12:28 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में चिकित्सक डॉ. सतेंद्र कुमार मरीजों का उपचार करते दिखाई दिए। मोहद्दीनपुर निवासी संध्या ने बताया कि उन्हें करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। इसी तरह कमासिन खुर्द निवासी तुलसी तिवारी भी उपचार कराने पीएचसी पहुंचे थे। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार उस समय तक केंद्र पर 17 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। चिकित्सक ने बताया कि केंद्र पर बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

पीएचसी पनियरा में दो चिकित्सकों की तैनाती है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. आदिदेव कश्यप अवकाश पर थे जबकि दूसरे चिकित्सक डॉ. अहसन क्षेत्र में जांच के लिए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर से डॉक्टर सतेंद्र को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड बॉय शमशेर और फार्मासिस्ट अवनीश भी जरूरी कार्यों में जुटे हुए थे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ उमड़ी। खांसी, बुखार, गैस, पेट दर्द व अन्य बीमारियों से पीड़ित ज्यादा मिले। यहां डॉ मंजुला शुक्ला ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि मरीजों का इलाज करते हुए उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, लैब टेक्नीशियन तरुण तिवारी, एएनएम आरती सिंह मौजूद रहे। संवाद

मरीजों को समय से उपचार देने का निर्देश

महराजगंज। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने रविवार को शहर के पीएचसी गांधीनगर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 23 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। दोपहर करीब एक बजे अर्बन पीएचसी में फार्मासिस्ट हरिकेश यादव मरीजों को दवा वितरित कर रहे थे। उन्होंने डॉ. बहादुर विक्रम समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि तेज बुखार, सर्दी-खांसी समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तत्काल उपचार दिया जाए। इस दौरान स्टाफ नर्स सुमन पांडेय, शिल्पा, एएनएम कंचन, एलटी ज्योतिष कुमार, शिल्पा, सुमन और कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed