{"_id":"66d79c486493cbb116086394","slug":"patients-gathered-in-the-district-hospital-somehow-treatment-was-done-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-130446-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला अस्पताल में उमड़े मरीज, जैसे तैसे हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला अस्पताल में उमड़े मरीज, जैसे तैसे हुआ इलाज
Wed, 04 Sep 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल दिखे। कोई बच्चे को गोद में बैठाकर पंखा झलता रहा तो कोई बरामदे में। अस्पताल में हर तरफ भीड़ लगी रही। वहीं दूसरी ओर मैनुअल एक्स-रे मशीन भी खराब हो गई। डिजिटल एक्स-रे मशीन संचालित रहने से थोड़ी कम समस्या हुई। नवजात शिशु देखा इकाई व संक्रामक रोग वार्ड में क्षमता से अधिक भर्ती हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक ओपीडी में भीड़ बढ़ गई। अंदर बरामदे में किनारे महिला पंखा झल रही थी। उमस से सभी लोग बेहाल रहे। पंखे की हवा भी बेअसर लग रही थी। दवा काउंटर पर भीड़ अधिक नहीं थी, लेकिन पर्ची व डॉक्टर के कक्ष के सामने भीड़ लगी रही। दूर-दराज से आए मरीज दुश्वारियों के बीच इलाज कराने को विवश रहे।
रैन बसेरे में भी तीमारदार परेशान रहे। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। किसी को समस्या न हो, इसके लिए सभी कर्मियों को डॉक्टरों को जरूरी दिशा निर्देश दिया जा चुका है। लापरवाही किसी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
26 बेड पर 50 बच्चे भर्ती
महराजगंज। नवजात शिशु देखभाल इकाई में 26 बेड पर 50 बच्चे भर्ती हैं। डॉक्टरों की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। वार्ड में क्षमता से अधिक बच्चे हैं। तीमारदार रामहित प्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल में मुफ्त में इलाज की बेहतर सुविधा है। इस वजह से थोड़ी परेशानी होने पर भी कोई बात नहीं है। गरीबों के लिए तो एसएनसीयू वार्ड वरदान साबित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर से संक्रामक रोग वार्ड में भी 32 बेड पर 50 मरीज भर्ती मिले। संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आते हैं। गंभीर हालत होने पर डॉक्टर इस वार्ड में भर्ती करते हैं। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण बुखार, खांसी, बदन दर्द समेत अन्य समस्या पीड़ित अधिक मरीज अस्पताल आ रहे हैं।
मैनुअल एक्स-रे मशीन खराब, बना रहे इंजीनियर
महराजगंज। जिला अस्पताल में मैनुअल एक्स-रे मशीन मंगलवार को अचानक खराब हो गई। इसे इंजीनियर ठीक करने में जुटे रहे। इस बीच डिजिटल एक्स-रे मशीन पर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कर्मियों को परेशानी हुई। करीब 15 से 20 लोग बगैर एक्स-रे कराए ही घर चले गए। उधर पैथालाॅजी में भी भीड़ के कारण जांच कराने में मरीज परेशान हुए।