फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients are troubled due to lack of medicines in Government Ayurvedic Hospital Mithora.

Maharajganj News: निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें फार्मर रजिस्ट्री, लापरवाही क्षम्य नहीं

Wed, 22 Apr 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Patients are troubled due to lack of medicines in Government Ayurvedic Hospital Mithora.
फार्मर रजिस्ट्री की व्यवस्था देखने गांवों में पहुंचे अधिकारी, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

मंगलवार को 900 फॉर्मर आईडी बनाई गई, अब तक हो चुकी है 3,81,940 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री
महराजगंज। जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सख्त हो गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय से ऑनलाइन लाइव मॉनिटरिंग करते हुए विभिन्न गांवों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने अभियान के निगरानी की कमान स्वयं संभाली।
फार्मर रजिस्ट्री कराने को लेकर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंगलवार की दोपहर तक 900 फॉर्मर आईडी बनाई गई। जनपद में अब तक 3,81,940 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। लाइन मॉनिटरिंग करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), लेखपाल, ग्राम सचिव सहित ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांवों में भेजा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कई गांवों के किसानों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति का फीडबैक लिया। उन्हें अपनी रजिस्ट्री कराने के साथ अन्य किसानों को भी प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नौतनवा तहसील के कौलही गांव में किसान उमेश राय से बात की और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने गांव के अन्य किसानों को भी फॉर्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक करें। इसी प्रकार परतावल विकासखंड के पिपरिया गांव में अनीशुर्रहमान, कमाल एवं प्रधान प्रतिनिधि वसीम से संवाद कर 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने इन सभी से कहा कि वे गांव स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक किसान तक इस पहल की जानकारी पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल फॉर्मर आईडी के माध्यम से मिलेगा योजनाओं का लाभ
जिलाधिकारी ने ग्राउंड पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि फॉर्मर रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल के पश्चात किसानों को कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ केवल फॉर्मर आईडी के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय से ऑनलाइन लाइव मॉनिटरिंग करते हुए गर्मी एवं लू की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को प्रातः एवं सायंकाल के समय विशेष रूप से संचालित किया जाए। इससे न केवल कार्य की गति बनी रहेगी, बल्कि किसानों को भी असुविधा नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में टीम बनाकर घर-घर जाकर किसानों से संपर्क किया जाए और मौके पर ही उनकी रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed