फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers were troubled due to cancellation of passenger train

Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से परेशान रहे यात्री

Sun, 01 Jun 2025 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 01 Jun 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled due to cancellation of passenger train
नौतनवा। नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार को निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन आने के बाद यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। लोग रोडवेज से अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन

गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर चलने वाली 55069 सवारी गाड़ी बढ़नी में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त रही। यह गाड़ी प्रतिदिन नकहा जंगल से सुबह 6: 45 बजे से चलकर 8:55 पर नौतनवा आती है और 55070 बनकर सुबह 9:40 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। रविवार को निरस्त होने से यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन

लोगों को अधिक किराया देकर बस, टेंपो आदि साधनों से यात्रा करना पड़ा। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए मकसूद आलम, कोदई, रामप्रसाद यादव, बुद्धेश प्रसाद, कमलेश, रागिनी, ज्योति, श्रद्धा, प्रतिभा, दिव्या, सुमन आदि यात्रियों ने बताया कि गोरखपुर जाना था ट्रेन निरस्त होने से अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम अंसारी ने बताया कि बढ़नी में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण ट्रेन निरस्त थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed