फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger trains will remain canceled till tomorrow

Maharajganj News: कल तक निरस्त रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Sun, 14 Apr 2024 10:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains will remain canceled till tomorrow
-नानइंटर लॉकिंग कार्य के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली गोरखपुर से नौतनवा और नौतनवा से नकहा जंगल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते तीन दिन तक निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को समस्या होगी।

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर जगतबेला, सहजनवा, मगहर स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के परिपेक्ष्य में हो रहे नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के कारण गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को रविवार से मंगलवार तक के लिए निरस्त कर दिया है। गोरखपुर स्टेशन से चलकर सुबह 8 : 55 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 05469 अनारक्षित विशेष गाड़ी रविवार को निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

नौतनवा स्टेशन से सुबह 9:40 बजे चलकर नकहा जंगल तक चलने वाली 05470 अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा नकहा जंगल से 1:45 बजे चलकर 4:10 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आने वाली 05471 और नौतनवा से चलकर गोरखपुर तक जाने वाली 05472 विशेष गाड़ी रविवार से मंगलवार तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री सरस्वती देवी, माया, चंद्रावती, शशि प्रभा, अशोक कुमार, चंद्रशेखर, मनदीप, मुस्तफा, शाह आलम आदि ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से रोडवेज बस से यात्रा करनी पड़ेगी। जिन यात्रियों को गोरखपुर व अधिक दूरी तक यात्रा करनी थी वह यात्री दुर्ग एक्सप्रेस से चले गए, लेकिन जिनको नईकोट, लक्ष्मीपुर, लोक विद्या पीठ नगर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, कौड़िया जंगल, पीपीगंज आदि स्टेशनों तक यात्रा करनी थी उन यात्रियों को अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करनी पड़ी। यात्री रामाज्ञा यादव, करमचंद, ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार, राकेश सुनीता, प्रेम कुमारी, रागिनी, गीता, विंदेश्वरी, शकुंतला ने बताया कि नकहा जंगल तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त हो गई है। रोडवेज बस से यात्रा करनी पड़ेगी।
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया ऑटोमेटिक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने तीन दिन के लिए पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed