{"_id":"6863f82a1b20b0f28e030779","slug":"passenger-trains-are-running-late-passengers-are-upset-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-153396-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: देर से चल रहीं पैसेंजर ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: देर से चल रहीं पैसेंजर ट्रेनें, यात्री परेशान
Tue, 01 Jul 2025 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Jul 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को करीब चार घंटे देर से चली, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार, नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन कई दिनों से देर से चल रही है। बताया गया कि यह ट्रेन बढ़नी से चलकर नकहा जंगल से नौतनवा के लिए आती है। यह ट्रेन नकहा जंगल से दोपहर बाद 2:50 बजे नकहा जंगल से नौतनवा के लिए प्रस्थान करती है और शाम 5:15 बजे नौतनवा पहुंचती है। इसके बाद वहीं शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है।
कई दिनों से पैसेंजर ट्रेन 4 से 5 घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कभी 11 बजे रात में आ रही है, तो कभी 12 बजे रात में आ रही है।
नौतनवा, बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरंदरपुर, झामट, लोकविद्या पीठनगर, आनंद नगर आदि स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्री गोरखपुर, अन्य जगहों पर जाते हैं। ट्रेन देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इंतजार करने के बाद जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है तो लोग परेशान होकर अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ट्रेन लगभग 4 से 5 घंटे देर से चल रही है, इसलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है। संवाद