{"_id":"67cb3b81cbe09e6c3e049997","slug":"passenger-train-reached-nautanwa-with-a-delay-of-16-hours-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144169-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 16 घंटे की देरी से नौतनवा पहुंची पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 16 घंटे की देरी से नौतनवा पहुंची पैसेंजर ट्रेन
Sat, 08 Mar 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों के निरस्त होने तथा देर से आने पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेन की प्रतीक्षा में यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं। अधिक किराया देकर रोडवेज बस या निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 2:50 पर नकहा जंगल से चलकर शाम 5:15 बजे नौतनवा आने वाली पैसेंजर ट्रेन दूसरे दिन शुक्रवार को 16 घंटे बाद सुबह 7:05 बजे नौतनवा पहुंची। 7:55 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
नौतनवा रेलवे स्टेशन से गत बृहस्पतिवार को सुबह 6:05 बजे 75116 डेमू ट्रेन के जाने के बाद शाम तक कोई ट्रेन नहीं आई। नकहा जंगल से दोपहर 2:50 बजे चलने वाली पैसेंजर दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 7:05 बजे नौतनवा पहुंची। इस तरह ट्रेनों के देर से चलने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे जब ट्रेन नहीं आई तो अधिकतर यात्री कुछ घंटे इंतजार करने के बाद रोडवेज बस से अधिक किराया देकर चले गए।
बृहस्पतिवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आई। सुबह 6:55 बजे नकहा जंगल से चलकर 8:55 बजे नौतनवा तक आने वाली 55069 पैसेंजर ट्रेन नहीं आई। यही ट्रेन 9:40 बजे 55070 पैसेंजर ट्रेन नौतनवा से गोरखपुर के लिए जाती है।
सुबह ट्रेन नहीं आई। दोपहर तक इंतजार में बैठे रहे जब ट्रेन नहीं आई तो अधिकतर यात्री बस से चले गए। जबकि गाजीपुर, बलिया, बनारस, आजमगढ़, देवरिया, भटनी, सिवान आदि स्थानों तक यात्रा करने वाले यात्री शाम तक ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे रहे। सुबह से शाम तक नौतनवा रेलवे स्टेशन पर एक भी ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ।
ट्रेनों के समय से न आने पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि शुक्रवार को इंटर सिटी एक्सप्रेस और दुर्ग एक्सप्रेस आने से यात्री अपने गंतव्य को गए। यात्री सभाजीत यादव ने बताया कि मां सरस्वती देवी के आंख का इलाज कराने नेपाल के भैरहवा गए थे गाजीपुर जाना है ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर रात में रुकना पड़ा।
यात्री चंद्रप्रभा ने बताया कि बलिया जाना है ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर रात रुकना पड़ा। नौतनवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को नकहा जंगल से नौतनवा आने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को सुबह में आई है देर से आने से यात्रियों को समस्या हुई है। शुक्रवार को दुर्ग एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस आने से यात्री अपने गंतव्य को गए।