फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger amenities at Rodez Bus Station

रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल

Fri, 21 Dec 2018 12:43 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 21 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Passenger amenities at Rodez Bus Station
रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। यहां न तो यात्रियों को बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही समय काटने के लिए मनोरंजन के साधन ही हैं। करीब चार साल पहले लगी टीवी खराब हुई, उसके बाद किसी ने बनवाने के लिए जहमत तक नहीं उठाई। स्टेशन पर टीवी बेकार पड़ा हुआ है। बस स्टेशन के सामने बने शौचालय से भी दिक्कत है। शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी गेट के सामने जाम पड़ी नाली में रुका रहता है। इससे निकलने वाले दुर्गंध के कारण यात्री परेशान रहते हैं।  
विज्ञापन


नगर में रोडवेज बस स्टेशन परिसर पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। यहां यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कोई प्रयास ही नहीं किया गया। यात्रियों के मनोरंजन के लिए लगाया गया टीवी खराब हो चुका है। लोगों के मुताबिक करीब चार साल से टीवी खराब पड़ा हुआ है और अब तक उसे   ठीक नहीं कराया गया। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था भी नहीं है। स्टेशन का भवन भी जर्जर हो चुका है। बरसात में पानी टपकता है। कमरों में तार लटके रहते हैं. इससे कभी दुर्घटना हो सकती है। बस के इंतजार में यहां बैठे यात्री सुरेश कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं में सुधार के मामले में निचलौल डिपो प्रशासन गंभीर नहीं है। बस स्टेशन के सामने ही नाली कई दिन से जाम पड़ी है। शौचालय से निकलने वाला गंदा पानी उसमें एकत्र रहने से दुर्गध निकलता रहता है। इसके चलते यात्रियों को यहां थोड़ी देर रुकने में परेशानी होने लगती है। दुर्गंध के कारण यात्री परेशान रहते हैं। लोहिया नगर के गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि बस स्टेशन पर मनोरंजन के लिए लगी टीवी खराब है। बस के इंतजार में थोड़ी देर अगर वक्त काटना हो तो इधर उधर टहलना पडे़गा। स्टेशन परिसर के अंदर शौचालय बनने के बाद भी गेट पर बने शौचालय को उपयोग बंद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गेट पर शौचालय नहीं रहता तो गंदा पानी नाली में नहीं एकत्र न होता।  एआरएम भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि यात्री सुविधाओं में सुधार की हर संभव कोशिश की जाती है। खराब पड़ी टीवी जल्द बनवा दी जाएगी। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी जल्द कारगर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed