{"_id":"6206aad23b8dc251f0578c87","slug":"pashupati-nath-mandir-reopened-maharajganj-news-gkp426645762","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपतिनाथ मंदिर खुला, एक बार में 50 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपतिनाथ मंदिर खुला, एक बार में 50 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
विज्ञापन

सोनौली। कोरोना की तीसरी लहर के कारण जनवरी के पहले सप्ताह से बंद काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर शुक्रवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू के जारी आदेश के अनुसार पशुपतिनाथ मंदिर को शुक्रवार सुबह से खोल दिया गया है।
पशुपति नाथ विकास कोष के सदस्य सचिव डॉ. मिलन कुमार थापा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और नेपाल सरकार के जारी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए शुक्रवार से पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। कोष के प्रवक्ता रेवती रमन अधिकारी ने बताया कि शनिवार से विशेष पूजा शुरू होगी। पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। प्रशासन के आदेश के अनुसार 50-50 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही पशुपति क्षेत्र में श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी बढ़ जा रही है।