{"_id":"654fd7890a659fe421009885","slug":"participate-in-cleanliness-photo-and-video-campaign-and-win-prizes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9431-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वच्छता फोटो व वीडियो अभियान में बने सहभागी, जीतें पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वच्छता फोटो व वीडियो अभियान में बने सहभागी, जीतें पुरस्कार
विज्ञापन
- राष्ट्रीय स्तर पर भेजी जानी वाली फोटो व वीडियों को माईजीओवी डाट इन पोर्टल पर करना है अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता फोटो व वीडियो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के स्वच्छता से जुड़े फोटो व वीडियो को माईजीओवी डाॅट इन पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त फोटो व वीडियो में से उत्कृष्ट फोटो व वीडियो का चयन करते हुए उससे जुड़े मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव अधिक से अधिक संख्या में अभियान में सहभागी बनने का कार्य करें।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए बड़ी संख्या में विकास कार्य कराए गए हैं। ग्राम पंचायतों के इन स्वच्छता से जुड़े कार्यों को माईजीओवी डॉट इन पोर्टल पर इस उद्देश्य के साथ अपलाेड कराना है कि उसकी खूबियों को देखते व जानते हुए अच्छा कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाए। ऐसा कर जहां बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जा सकेगा, वहीं यह भविष्य के लिए भी कारगर होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पांच स्थान प्राप्त करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
स्वच्छता फोटो व स्वच्छता वीडियो को प्रदर्शित करने वाले व शीर्ष पांच स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे प्रेरित होकर भविष्य में अन्य लोग भी अच्छा कार्य कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्वच्छ फोटो व वीडियो को प्रधान व सचिव की ओर से निर्धारित पोर्टल पर 30 नवंबर तक भेजा जाए। उत्कृष्टता के आधार पर उन्हें पुरस्कृत करने का कार्य होगा।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी