फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Para-teacher dies after being struck by lightning in a field.

Maharajganj News: खेत में गिरी बिजली की चपेट में आने से शिक्षामित्र की मौत

Tue, 15 Sep 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Para-teacher dies after being struck by lightning in a field.
प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव में कार्यरत थे शिक्षामित्र, सब्जी के खेत में गिरी बिजली से हुआ हादसा
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानिकतलाव के टोला धनहिया निवासी पंचम यादव (45 वर्ष) की सोमवार शाम बिजली गिरने से मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम करीब 4 बजे पंचम यादव गांव से सटे सब्जी के खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पंचम यादव के आकस्मिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव के शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पंचम यादव सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन को गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed