फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pankaj Chaudhary inspected the development projects and gave instructions to complete them on time.

Maharajganj News: पंकज चौधरी ने विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर समय से पूरा करने के दिए निर्देश

Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Chaudhary inspected the development projects and gave instructions to complete them on time.
चेहरी में रेलवे पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। 
गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, चेहरी रेलवे पुल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत पंकज चौधरी ने केएमसी मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे आमजन को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चेहरी गांव के पास रोहिन नदी पर निर्माणाधीन चेहरी रेलवे पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया। पंकज चौधरी ने निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और निर्धारित समय सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह रेलवे पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।
आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान दे रही सरकार
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मजबूत आधारभूत ढांचे का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed