फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchmahapurush Yoga on Hartalika Teej, you will get manifold benefits of fasting

Maharajganj News: हरतालिका तीज पर पंचमहापुरुष योग, कई गुना मिलेगा व्रत का लाभ

Sun, 24 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Panchmahapurush Yoga on Hartalika Teej, you will get manifold benefits of fasting
महराजगंज। इस साल 26 अगस्त 2025 को महिलाएं तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद महीने के तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज काफी महत्वपूर्ण व्रत में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना कर अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। 26 अगस्त को चार विशिष्ट योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, गजकेसरी योग और पंचमहापुरुष योग बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डाॅ. धनंजय मणि के मुताबिक इन चारों योग में से गजकेसरी योग को सबसे अधिक महत्वपूर्ण और शुभ फलदायी माना गया है। काफी लंबे समय के बाद ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है, जिस कारण तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को काफी फायदा होगा। महिलाओं को गजकेसरी योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। पूजन का मुहूर्त 25 अगस्त की दोपहर 12:34 बजे से प्रारंभ होकर 26 अगस्त की दोपहर 1:54 बजे तक रहेगा। इसलिए 26 अगस्त की दोपहर 1:54 बजे से पहले पूजन करना शुभ माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed