{"_id":"62ca68079b359d3d8f51ddeb","slug":"palpa-syangja-pokhara-road-blocked-by-landslide-debris-removal-work-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: पाल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: पाल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी
Sun, 10 Jul 2022 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:17 AM IST
सार
भूस्खलन से भालुवांग-प्युथन मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। उक्त सड़क खंड के अंतर्गत शर्मा गांव में सड़क भूस्खलन के मलबे से भर गई है।
विज्ञापन
landslide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुंबिनी प्रांत के बुटवल समेत कई जगहों पर शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कें जाम हो गई हैं। लुंबिनी राज्य यातायात पुलिस कार्यालय बुटवल के मुताबिक, राज्य में अब तक तीन जगहों पर सड़कें जाम हैं। बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस कार्यालय डीएसपी प्रमोद रेग्मी ने बताया कि पल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। पल्पा के मथागढ़ी-1 में भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई है और स्यांगजा और पोखरा जाने वाली सड़क पर वाहन फंस गए हैं। इसी तरह पाल्पा के रिपदीकोट में भी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई है।
विज्ञापन
भूस्खलन से भालुवांग-प्युथन मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। उक्त सड़क खंड के अंतर्गत शर्मा गांव में सड़क भूस्खलन के मलबे से भर गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मलबा हटाने में जुटी है। फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है। आवागमन जल्दी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन