{"_id":"67704b5b95229b84a40fa4a4","slug":"paddy-procurement-slowed-down-by-54-percent-in-meeting-the-target-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139231-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लक्ष्य पूरा करने में सुस्ती 54 प्रतिशत हुई धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लक्ष्य पूरा करने में सुस्ती 54 प्रतिशत हुई धान खरीद
Sun, 29 Dec 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सुस्त है। करीब 54 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा हो सका है। किसानों को धान ताैल कराने में असुविधा हो रही है। समस्या काे देखते हुए किसान बिचौलियों के हाथों उपज बेचने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में इस वर्ष धान खरीद के लिए 167 केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने इस साल 2,00000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन अभी तक इसके सापेक्ष 1,08,163.901 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जो लक्ष्य का महज 54 प्रतिशत है, जबकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि खरीदारी समय रहते पूरी कर ली जाएगी।
खाद्य विभाग की ओर से 49 प्रतिशत, पीसीएफ की ओर से 44 प्रतिशत, यूपीएसएस की ओर से 73 प्रतिशत, पीसीयू की ओर से 50 प्रतिशत, मंडी परिषद की ओर से 100 प्रतिशत, भारतीय खाद्य निगम की ओर से 36 प्रतिशत अभी तक धान की खरीदारी की गई है।
विज्ञापन
विजय ने बताया कि वह एक सप्ताह से मुजुरी स्थित साधन सहकारी समिति में धान बेचने के लिए परेशान हैं। केंद्र प्रभारी ने कहा कि गोदाम भर चुका है। इसलिए अभी एक सप्ताह का वक्त लगेगा।