{"_id":"655bb4233e67553e2b029c07","slug":"paddy-procurement-going-on-at-slow-pace-at-purchasing-centerssearch-for-th-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9908-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्रय केंद्रों पर धीमी गति से हो रही धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्रय केंद्रों पर धीमी गति से हो रही धान की खरीद
विज्ञापन
रामचंद्र दास किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के क्रय केंद्र पर धान खरीदारी बंद।संवाद
-20 दिनों में 19 किसानों से महज 537.40 क्विंटल धान की खरीदारी की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। किसानों के हितों के लिए बनाई गई धान खरीद योजना धीमी गति से चल रही है। हालत यह है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी करने में एजेंसियां गंभीर नहीं हैं। ऐसे में जहां किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए परेशान हैं। वहीं जिम्मेदारों की मनमानी के चलते धान खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल ही लग रहा है। क्योंकि, सोमवार को पड़ताल में चार क्रय केंद्र प्रभारियों की ओर से दिए आंकड़ों के मुताबिक 20 दिनों में 19 किसानों से महज 537.40 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। हालांकि जिम्मेदारों की ओर से 67 किसानों की धान तौल करने के लिए लाइन में खड़ा किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं देखने को मिली
समय 12:42 बजे नवीन मंडी परिसर में निचलौल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का क्रय केंद्र है। जहां धान खरीदारी बंद थी। केंद्र पर पंखा, कांटा, नमी मापक यंत्र और बोरे उपलब्ध रहे, जबकि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं देखने को मिली। जानकारी लेने पर क्रय केंद्र प्रभारी धनंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र पर अब तक चार किसानों से 117 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। धान खरीदने में समिति सदस्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि अन्य किसानों को लौटा दिया जा रहा है। केंद्र पर आने वाले समिति के सदस्यों की धान का नमी जांचकर तौल किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
35 किसानों का धान खरीदने के लिए रजिस्टर में नंबर दर्ज था
समय 12:52 बजे नवीन मंडी परिसर में स्थित रामचंद्र दास किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के क्रय केंद्र पर भी धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। केंद्र पर बिजली, बोरा, कांटा, पंखा, नमी मापक यंत्र मौजूद था, जबकि केंद्र पर किसानों की सुविधाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं केंद्र प्रभारी कार्तिकेय पांडेय ने कहा कि केंद्र पर अब तक नौ किसानों से 142.40 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है, जबकि 35 किसानों का धान खरीदने के लिए रजिस्टर में नंबर दर्ज किया गया है। नियम के मुताबिक उनका केंद्र टीकर में लगना चाहिए, लेकिन नवीन मंडी परिसर में लगवा दिया गया है। ऐसे में केंद्र से संबंधित समिति के 557 सदस्यों को धान तौल कराने के लिए 25 किलोमीटर दूर आना पड़ रहा। जो परेशानी का सबब बन चुका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
धान बेचने के लिए चार केंद्रों पर जानकारी ली
समय 1:05 बजे, नवीन मंडी परिसर में ही स्थित रहेनियम फाॅर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड क्रय केंद्र भी बंद था। केंद्र पर पंखा, बोरा, कांटा, नमी मापक यंत्र मौजूद रहा, जबकि किसानों को बैठने और पेयजल की सुविधा नहीं थी। केंद्र पर प्रभारी संजय पटेल मौजूद रहे। जो मोबाइल फोन चला रहे थे। पूछताछ में बताया कि अब तक केंद्र पर तीन किसानों से 94 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जबकि 22 किसानों का धान खरीद के लिए रजिस्टर में नंबर लगाया गया है। केंद्र पर मौजूद किसान महमूद ने बताया कि सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए चार केंद्रों पर पहुंचकर जानकारी ले चुका हूं, लेकिन अभी कहीं भी धान तौल होने की उम्मीद नहीं जगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पेयजल की सुविधा नहीं देखने को मिली
समय 1:15 बजे, नवीन मंडी परिसर में ही स्थित सर्व कल्याणकारी फाॅर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड क्रय केंद्र पर भी धान खरीदारी बंद थी। केंद्र पर बोरा, बिजली, कांटा, पंखा मौजूद था, जबकि किसानों को बैठने और पेयजल की सुविधा नहीं देखने को मिली। केंद्र पर प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इन्होंने कहा कि केंद्र पर छह किसानों से 184 कुंतल धान की खरीद की गई है, जबकि 10 किसानों से धान खरीदने के लिए नंबर लगाया गया है।