फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   paanch pareekshaarthiyon ne chhodee

पांच परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
paanch pareekshaarthiyon ne chhodee
डीएलएड के परीक्षा देते प्रशिक्षु। - फोटो : MAHARAJGANJ
पांच परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को भी डीएलएड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बुधवार तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए दूसरे दिन तीन पाली में पंजीकृत परीक्षार्थियों में से पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
डायट के प्रशिक्षण प्रभारी रामजी ने बताया कि गणित विषय में राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा में पंजीकृत 286 परीक्षार्थियों में 285 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। राजकीय इंटर कालेज पनियरा में पंजीकृत 303 परीक्षार्थी में सभी ने परीक्षा दी। शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज भिटौली में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 306 परीक्षार्थियों में 305 ने परीक्षा दी जबकि एक अनुपस्थित रहा। सेठ आनंदराम इंटर कालेज फरेंदा केंद्र पर पंजीकृत 70 परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। इसी प्रकार डीएलएड 2017 में पंजीकृत सभी आठ ने परीक्षा दी जबकि डीएलएड 2018 में पंजीकृत सभी 181 परीक्षार्थियों में से 179 ने परीक्षा दी। विज्ञान में भी पंजीकृत 1012 परीक्षार्थियों में से 1009 ने परीक्षा दी जबकि तीन अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में भी डीएलएड के 963 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो अनुपस्थित रहे। चार केंद्रों पर परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों व डायट के पर्यवेक्षकों ने अहम योगदान दिया। जिला वि
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया भिटौली केंद्र का निरीक्षण
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को डीएलएड परीक्षा की शुचिता को देखने के लिए शिवजपत सिंह इंटर कालेज केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक व अन्य लोगों को आवश्यक दिशानिर्देश भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed