{"_id":"6a1f3cbca6c3019aa906372e","slug":"overloaded-truck-seized-driver-creates-ruckus-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178477-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओवरलोड ट्रक सीज, चालक ने किया हंगामा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओवरलोड ट्रक सीज, चालक ने किया हंगामा, गिरफ्तार
Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड ट्रक सीज करने से नाराज चालक सोमवार देर शाम ट्रक से उतरने में आनाकानी करता रहा। फिर वाहन में लगे तार से अपना गला कसने की कोशिश करने लगा। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद चालक के हाईवोल्टेज ड्रामा का खत्म हुआ।
पुलिस ने एआरटीओ के वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय सिंह गुर्जर निवासी श्रीचांदपुरा थाना राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को एआरटीओ मनोज सिंह और नौतनवा क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में दो ट्रकों सहित तीन वाहन सीज किए गए थे। इनमें राजस्थान के नंबर का एक ट्रक भी था। कार्रवाई के दौरान ट्रक का चालक वाहन को हाईवे पर खड़ा कर मौके से भाग गया था। सोनौली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि चालक ट्रक को लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक पहले ट्रक से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में नीचे उतरकर उसने ट्रक में लगे तार से अपना गला कसने कसने की कोशिश की। चालक की इस हरकत से हाईवे पर भीड़ जुट गई। सोनौली पुलिस उसे समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास करती रही। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक शांत हुआ। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सोनौली कोतवाली पहुंची। इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।