फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Overhead construction work incomplete, quenching "thirst" on paper

Maharajganj News: ओवरहेड का निर्माण कार्य अधूरा, कागजों में बुझा रहे ''प्यास''

Tue, 07 Apr 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Overhead construction work incomplete, quenching "thirst" on paper
गांव गिरहिया में अधूरा पड़ा ओवर हेड टैंक।
वर्तमान में कागजों में एक गांव के 2797 लोग हो रहे लाभान्वित
विज्ञापन

1.94 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइप लाइन बिछाने की परियोजना
27 फरवरी 2023 को जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुआ था निर्माण कार्य
तीन वर्ष बाद भी पेयजल योजना का निर्माण नहीं हुआ पूरा

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गिरहिया गांव में जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्ष पहले ही ओवरहेड टैंक के निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य तीन वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। काम अधूरा होने के बावजूद मौके पर लगे बोर्ड के मुताबिक इस योजना से एक गांव के 2,797 लोग लाभांवित हो रहे हैं।
पेयजल योजना का कार्य अधूरा होने के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण जल निगम के अधिकारियों से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं। जिम्मेदार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दे रहे हैं। गिरहिया निवासी संदीप चौधरी, महेंद्र निषाद, शारदा चौधरी, शुभकरण, हरी शर्मा, अवधेश चौधरी ने बताया कि गांव में पंचायत भवन के बगल में 27 फरवरी 2023 को जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्था रिथवीक कोया (जेवी) की ओर से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के ओवरहेड टैंक निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था।
विज्ञापन

तीन वर्ष बीतने के बाद भी पाइप लाइन के साथ ही ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा है। इस कार्ययोजना पर जिम्मेदारों की ओर से करीब 1.94 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन लोगों ने आगे बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि जिम्मेदार बगैर निर्माण पूरा किए ही ग्रामीणों को कागजों में पेयजल मुहैया कराने लगे हैं। कार्यस्थल कर जिम्मेदारों की ओर से लगाए गए बोर्ड के मुताबिक गांव गिरहिया के कुल 2,797 लोग इस योजना से लाभांवित हो रहे हैं और 470 घरों में जल संयोजन किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण पूरा नहीं होने के चलते उन लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed