फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Orgy of fire: 310 acres of wheat crop destroyed

आग का तांडव : 310 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा

Mon, 08 Apr 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Orgy of fire: 310 acres of wheat crop destroyed
महराजगंज। रविवार का दिन किसानों के लिए अशुभ रहा। आग की एक चिंगारी से सैकड़ों किसानों की 310 एकड़ गेहूं की फसल पल भर में जलकर राख हो गई। पछुआ हवाओं ने आग में घी डालने का काम किया। आलम यह रहा कि किसान एक खेत में आग बुझाते तभी दूसरे में लग जाती। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। कई जगह तो समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ही नहीं पहुंच पाईं। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बांसपार बैजौली व मिर्जापुर पकड़ी, बरवा राजा में आग से करीब 120 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार व नायब तहसीलदार सदर विवेक कुमार श्रीवास्तव व थाना प्रभारी राहुल कुमार शुक्ला पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आग से जवाहिर, मोती, खेदू, रामभवन, चुल्हाई समेत अन्य किसानों का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह श्यामदेउरवा क्षेत्र के अन्धया और भिटौली थाना क्षेत्र सियरहीभार, गोपाला, रसूलपुर आदि गांवों में आग लगने से लगभग 140 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश था। आग की घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी भिटौली पंकज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी श्यामदेउरवा धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे। वहीं पनियरा थाना क्षेत्र के चंदनचाफी गांव के पास जंगल के किनारे सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगने से 50 एकड़ फसल जल गई। बताया जा रहा है कि आग की घटना की कदर रहीं कि तेज पछुआ हवा चलने के कारण धीरे-धीरे आग की लपट अन्धया, रसुलपुर, गोपाला, सियहरीभार गांवों में पहुंच गई। जहां पर किसानों के गेहूं की फसल काफी क्षति हुई है। सूचना पर रविवार को रसुलपुर गोपाला सियहरीभार गांवों में पीड़ित किसानों के बीच पहुंचे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मदद का आश्वासन दिया। पकड़ी जंगल में आग लगने की खबर मिलते ही एसडीएम सदर रमेश कुमार, फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कंबाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग
खनुआ। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खनुआ गांव के सिवान में रविवार की दोपहर बाद कंबाइन से गेहूं की फसल की कटाई हो रही थी। दो एकड़ ही कटाई हो पाई थी कि अचानक कंबाइन की चिंगारी से खेत में आग लग गई। अग्निशमन यंत्र वाला और पपिंग सेट से पानी चलाकर आग पर काबू पाया। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट हरि मीना ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। संवाद
--------------------------

एक गांव के 12 किसानों की जली फसल बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवाराजा बरईपट्टी गांव के पश्चिम सिवान में रविवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आगजनी से 12 किसानों के 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सूचना के बावजूद मौके पर दमकल की टीम नहीं पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बरवाराजा के पश्चिम सिवान में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना पर बरवाराजा, बरईठवा, कोदईपुर, डिबनी, विजय नगर, बहेरवा गांव के दर्जनों किसान आग बुझाने के लिए जल रहे खेतों की तरफ दौड़ पड़े। जब तक गांव के लोग संभलते और मौके पर पहुंचते तब तक देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने गोविंद, गनेश यादव, राधेरमण पटेल, त्रियुगी पटेल, शत्रुघ्न पटेल, सुमंत पटेल, रवि चौधरी, मुराली, केश्वर चौधरी, रमाशंकर, उमेश आदि किसानों के करीब 15 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से खेत में खड़ी ट्राॅली भी जल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग लगने की सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची।

--------------------
रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी
सदर कोतवाल राहुल शुक्ला, चौकी प्रभारी सचिंद्र राठी पुलिस फोर्स के साथ आग को बुझाने में जुट गए। मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से गांव व क्षेत्र को बचा लिया। वहीं इस घटना से बरईपट्टी गांव के लोग सहम गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेखपाल आशीष चौबे एवं सुनील यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर आग से जले फसल के क्षति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी।

-----------------
मौके पर पहुंचे सदर विधायक, मदद का दिया भरोसा

रविवार को बरवाराजा बरईपट्टी गांव के पश्चिम सिवान में अचानक आग लग गई, जिसमें कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों से बात की। विधायक ने किसानों को आगजनी से हुए नुकसान का अहेतुक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed