{"_id":"66985687fc35737993085ad4","slug":"or-the-atmosphere-echoed-with-hussains-slogans-tajiks-laid-to-rest-in-karbala-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126948-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: या हुसैन के नारों से गूंज उठा वातावरण...कर्बला में ताजियां सुपुर्दे खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: या हुसैन के नारों से गूंज उठा वातावरण...कर्बला में ताजियां सुपुर्दे खाक
Thu, 18 Jul 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में परंपरागत ढंग से मुहर्रम मनाया गया। दसवीं मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस शहर से लेकर गांव तक निकाला गया। या हुसैन के नारों से वातावरण गूंज उठा। शहीदे कर्बला के नाम से नियाज फातिहा दिलाया। संबंधित क्षेत्रों में कर्बला में ताजिए सुपुर्दे खाक किए गए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सतर्क रही।
बुधवार को पूरे जनपद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस शांतपूर्ण ढंग से निकाला गया। महराजगंज के नगर वासियों ने छोटी मस्जिद से ताजिया जुलूस निकाला। जुलूस सिविल लाइन, बैंक रोड, अमरुतिया आदि स्थानों पर होते हुए पुरानी तहसील गेट पर ताजियों का मिलन हुआ। आगे-आगे ढोल ताशे बजाते हुए अकीदत मंद जा रहे थे पीछे-पीछे अपने सिर पर छोटी-छोटी ताजिया रखकर नारे तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए जा रहे थे।
नौतनवा, फरेंदा, घुघुली, निचलौल, परतावल, ठूठीबारी, जगदौर, बरोहिया, पचमा, परसा चक गोबरही सिंदुरिया, मिठौरा सहित जनपद के आदि स्थानों पर दसवीं मुहर्रम के अवसर पर अकीदतमंदों ने ढोल तासे के साथ हरे रंग का इस्लामी झंडा लिए ताजिया जुलूस निकाला।
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र रहे ताजिए
दसवीं मुहर्रम के अवसर पर ताजियादार एक से बढ़कर एक कारीगरी किया हुआ ताजिया बना कर लाए थे, जो आकर्षण का केंद्र थीं। दो खंड, तीन खंड, चार खंड के ताजिया को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। मुहर्रम की दसवीं तारीख को शहीद-ए-आजम हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते ताजिया जुलुस जनपद स्थित सभी कर्बला मे पहुंचकर समाप्त हुआ जहां, शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को सुपुर्दे खाक (दफन) किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था में सतर्क रही पुलिस
पुलिस के अलावा पुलिस ऑफिस न्यायालय सुरक्षा से अतिरिक्त पुलिस बल में आठ इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर सहित 170 हेड कांटेबल, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल व दो प्लाटून पीएससी लगाई गई है। जनपद में 2800 पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रही।
मुंडेरा खुर्द में सात खंडों में ताजिया बना आकर्षण का केंद्र
मिठौरा। क्षेत्र ग्राम सभा मुंडेरा खुर्द बौलिया बाबू में हिंदू-मुस्लिम के सहयोग से एक लाख रुपये की लागत से बनी ताजिया आकर्षण का केंद्र बनी है। ताजिए में मक्का और मदीना का अक्स है। मुंडेरा खुर्द निवासी रमजान अली मुख्य रुप से ताजिया निर्माणकर्ता हैं। रमजान का कहना है कि ताजिया बनाने वाले कारीगर अकबर अली एक साल से छह सहयोगी ने सहयोगियों से जुटे रहे। ताजिए की ऊंचाई 50 फिट व चौड़ाई 32 फिट है। ताजिए में 300 बांस लगे हैं। एक क्विंटल तार, एक क्विंटल कील लगे हैं। ताजिए में 50 हजार रुपये की लागत का कागज लगा है, ताजिए में 13 बड़े गुंबद और 4 छोटी मीनारें हैं।