फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opened a training center and duped unemployed people of lakhs of rupees

Maharajganj News: ट्रेनिंग सेंटर खोल बेरोजगारों को लगाया लाखों का चूना

Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Opened a training center and duped unemployed people of lakhs of rupees
महराजगंज। कुशीनगर जिले का एक शख्स श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तिवारी चौराहा पुराना परतावल में टेस्ट सेंटर खोलकर विदेश भेजने के नाम पर कई बेरोजगारों का लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा निवासी आशीष कुमार मद्देशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बेरोजगार है। रोजगार के सिलसिले में विदेश जाने के लिए उनके साथ बैजनाथ यादव निवासी पोखर टोला रामनगर पनियरा और प्रदीप गुप्ता निवासी सिधावत थाना रामकोला कुशीनगर की मुलाकात एक शख्स से हुई। आरोपी ने तिवारी चौराहा पुराना परतावल में पूनम टेक्निकल इंस्टीट्यूट एंड ट्रेड टेस्ट सेंटर खोला था। इस दौरान सेंटर संचालक आदित्य द्विवेदी ने उन लोगों से कहा कि मैं विदेश भेजने का काम करता हूं। ऐसे में वह लोग संचालक के झांसे में आ गए।
विज्ञापन

फिर संचालक आदित्य द्विवेदी ने विश्वास में लेकर उनसे दो किस्तों में 70000 और बैजनाथ से 90000 तथा प्रदीप से 1,10000 लेने के साथ ही रकम प्राप्त करने की रसीद भी दिया। इसके बाद आदित्य ने तीनों को वीजा भी दिया। उसने बताया कि प्रदीप की फ्लाइट 17 फरवरी 2025 को मुंबई से होनी है। जबकि बैजनाथ का 18 व उनका 28 फरवरी को होनी है। इसी बीच 16 फरवरी को आदित्य द्विवेदी ने प्रदीप को फोन करके बोला कि टिकट कैंसिल हो गया है। 25 फरवरी तक फोन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आशंका होने पर उन लोगों ने ऑनलाइन टिकट चेक किया तो पता चला कि उनका और बैजनाथ का टिकट भी कैंसिल हो चुका था। इतना ही नहीं आदित्य के वादे के मुताबिक 25 फरवरी बीतने के बाद भी उसका मोबाइल नहीं खुला। सेंटर पर भी ताला लटक रहा है। उसके बाद वह लोग 27 फरवरी को आदित्य द्विवेदी के घर पहुंचे गए। जहां आदित्य द्विवेदी घर से भी फरार था। इन लोगों ने कहा कि इनके अलावा करीब 30 अन्य लोगों से भी रुपये लेकर आदित्य द्विवेदी हड़प कर फरार हुआ है।

श्यामदेउरवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह के मुताबिक पीड़ित युवकों की तहरीर पर आरोपी संचालक आदित्य द्विवेदी निवासी रामपुर चौबे थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed