{"_id":"68b8a7777fba5e71ee017d5e","slug":"opened-a-hardware-shop-on-the-borderbusiness-is-fertilizer-smuggling-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-158673-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बार्डर पर हार्डवेयर की दुकान खोला...धंधा खाद तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बार्डर पर हार्डवेयर की दुकान खोला...धंधा खाद तस्करी
विज्ञापन
भारत नेपाल बार्डर से सटे झुलनीपुर गांव में छापेमारी करते खाद बिभाग की टीम ।
महराजगंज/निचलौल। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में बीते दिन 33 बोरी यूरिया बरामद हुई थी। यूरिया जहां से बरामद हुई वह झुलनीपुर गांव स्थित यह एक हार्डवेयर दुकान की गोदाम थी। छापा मारने के दौरान दुकान मालिक मौके से भाग निकला। गोदाम से बरामद यूरिया को कहां से मंगाया गया था। इस मामले में पूछताछ करने के लिए गोदाम मालिक की तलाश की जा रही है।
जिले के भारत-नेपाल बार्डर पर प्रशासन की कड़ी सख्ती के बावजूद भी यूरिया की तस्करी नहीं रुक रही है। हालांकि बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियाें की टीम तैनाती के साथ गश्त कर निगरानी में जुटी है। फिर भी धंधेबाज बीच का रास्ता निकाल खाद को नेपाल पहुंचा दे रहे हैं।
इसका खुलासा मंगलवार को राजस्व, पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बार्डर से सटे झुलनीपुर गांव स्थित गोदाम पर छापा मारकर किया। कार्रवाई के दौरान पता चला कि जिस गोदाम में खाद बरामद हुई है। उसका मालिक बार्डर के पास झुलनीपुर में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुकानदार ने प्रशासन के आंखों में धूल झोंकने के लिए बार्डर पर हार्डवेयर की दुकान खोली थी। क्योंकि इसके आड़ में दुकानदार का मुख्य कारोबार गोदाम में अवैध तरीके से डंप खाद की तस्करी थी। हालांकि कार्रवाई के दौरान गोदाम के मालिक मौके से भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए गोदाम से बरामद हुई खाद को कहां से मंगाया गया था इसकी पूछताछ करने के लिए गोदाम मालिक के तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों का मानना है कि भारत-नेपाल बार्डर पर खाद तस्करी का धंधा कोई नया नहीं है। क्योंकि यह धंधा दशकों से खरीफ और रबी फसल के दौरान देखने को मिलता है। नेपाल में उर्वरक की बढ़ती किल्लत के साथ ही बार्डर इलाके में अधिकांश लोगों का तस्करी धंधा बन जाता है। इसमें जहां कैरियर के रूप में छोटे लोग शामिल रहते हैं। वहीं बार्डर तक खाद को अवैध तरीके से पहुंचाने वाले बड़े-बड़े माफिया और रसूख रखने वाले लोग शामिल हैं। प्रशासन की ओर से इस खरीफ फसल के सीजन में जिले के सरकारी समितियों और निजी दुकानों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जा रही है।लेकिन असल किसानों तक खाद पहुंचने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में किसानों की दुश्वारियां और खाद तस्करी के साथ ही कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। खाद की कालाबाजारी के मामले में कई धंधेबाजों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा चुका है। फिर भी धंधेबाज अपने काले करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस गोदाम से बरामद खाद को जब्त कर बार्डर इलाके में संचालित दुकानों के गोदामों की जांच पड़ताल करने के जुट गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गोदाम मालिक के तलाश में कई जगह मारा छापा
बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, झुलनीपुर गांव स्थित हार्डवेयर दुकान के गोदाम से बरामद खाद को जब्त करने के बाद आगे की कार्रवाई जारी है। गोदाम का मालिक झुलनीपुर बार्डर पर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। छापा मारने के दौरान वह मौके से भगा निकला था। गोदाम से बरामद उर्वरक को कहां से मंगाया गया था। इसकी पूछताछ करने के लिए गोदाम मालिक की तलाश के लिए रात में कई जगहों पर छापा मारा गया है। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। जल्द ही उसे पकड़ पूछताछ करने के बाद खाद तस्करी से जुड़े मामले को उजागर किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में अक्सर बरामद होती खाद
- दो जुलाई को नौतनवां पुलिस ने डंडा नदी पुल के पास दो बोरी यूरिया बरामद किया।
- तीन जुलाई को निचलौल थाना क्षेत्र में तीन बोरी यूरिया खाद को बरामद हुई।
- आठ जुलाई को सोनौली पुलिस ने लक्ष्मीनगर टोला सेमरा के पास से 32 यूरिया बरामद किया।
-15 जुलाई को सोनौली पुलिस भगवानपुर टोला भगहू के पास से 30 बोरी यूरिया बरामद।
-18 जुलाई को निचलौल थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 500/5 के पास से चार बोरी यूरिया बरामद।
-21 जुलाई को पिलर संख्या 534/21 के पास से चार बोरी यूरिया बरामद।
-22 जुलाई को सोनौली पुलिस ने श्याम काट बागीचे के पास नौ बोरी यूरिया बरामद किया।
-24 जुलाई को सोनौली पुलिस और एसएसबी ने श्याम काट बागीचे के पास 24 बोरी यूरिया बरामद किया।
-14 अगस्त को निचलौल थाना क्षेत्र में पांच बोरी यूरिया बरामद।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --