फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Open bank accounts of new village heads in 15 days'

‘नए ग्राम प्रधानों के बैंक खाते 15 दिनों में खुलवाएं’

Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
'Open bank accounts of new village heads in 15 days'
मिठौरा में विकास कार्यो की समीक्षा करते प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
‘नए ग्राम प्रधानों के बैंक खाते 15 दिनों में खुलवाएं’
विज्ञापन

महराजगंज। खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। पीएम आवास, विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन, पेयजल योजना, बिजली कनेक्शन, टीकाकरण और सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की। जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों को दिसंबर 2021 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नए ग्राम प्रधानों के बैंक खाते 15 दिनों के अंदर खुलवाएं।
प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि एसडीएम, बीडीओ, एडीओ तथा योजनाओं के नामित नोडल अधिकारी गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। यह भी सुनिश्चित करें गांव का कोई पात्र व्यक्ति योजनाओ से वंचित न रह जाए। उन्होंने गांवों में कोटे की दुकानों का समय-समय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत व अनियमितता मिलने पर संबंधित नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भी भेजा जाएगा। पिपरा नारायण गांव के मध्य में सूअर बाड़ा होने की जानकारी मिलने परअधिकारियों को सूअर बाड़ा गांव के बाहर स्थापित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने योजनाओं में नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांवों में स्थलीय निरीक्षण/जांच के समय यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं जो कार्य हो रहा है वह मानक व गुणवत्ता के अनुरूप है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। लापरवाही व शिथिलता मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने वनटांगिया गांव बलुहवा में सिडिको की ओर से प्राथमिक विद्यालय निर्माण की प्रगति के बारे में बीएसए से पूछा। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि निर्देशों और सुझावों का अनुपालन बेहतर ढंग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगरपालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed