{"_id":"6a8a077b344a742885068385","slug":"only-four-out-of-30-complaints-could-be-resolved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183757-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 30 शिकायतों में से मात्र चार का किया जा सका निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 30 शिकायतों में से मात्र चार का किया जा सका निस्तारण
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना कोठीभार में सुनी लोगों की समस्याएं
महराजगंज। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिले में प्राप्त कुल 30 प्रार्थना पत्रों में मात्र चार का मौके पर ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना कोठीभार पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं और पुलिस व राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने थाना कोल्हुई में शिकायतें सुनीं और भूमि व आपसी विवादों में संयुक्त टीम से स्थलीय जांच कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
ढाई महीने से लगा रहा हूं थाने का चक्कर
श्यामदेउरवां थाने में आयोजित समाधान दिवस में बैजौली निवासी संतराज साइबर ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच जून को साइबर अपराधियों ने उनके दो बैंक खातों से कुल 31 हजार रुपये निकाल लिए। एक खाते से 14 हजार और दूसरे से 17 हजार रुपये की निकासी हुई। घटना के तत्काल बाद उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। संतराज के अनुसार शिकायत के बाद कुछ रकम होल्ड होने की जानकारी मिली थी और उसके वापस मिलने की उम्मीद है, जबकि शेष रकम के लिए पश्चिम बंगाल जाने की बात कही जा रही है। उनका आरोप है कि ढाई महीने से थाने के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक पूरी रकम वापस नहीं मिली। उन्होंने अधिकारी से साइबर ठगी की रकम वापस कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विवादित डीह की जमीन पर कब्जे का आरोप
श्यामदेउरवां थाने के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव निवासी कोइल प्रसाद और लक्षमन गौतम ने विवादित डीह की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत की। दोनों भाइयों ने बताया कि भूमि को लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षियों पर लोहे के खंभे लगाकर टिनशेड डालने और स्थायी निर्माण कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने की बात भी कही।
पीड़ितों के अनुसार 17 अगस्त की सुबह आरोपित विवादित भूमि पर पहुंचे और बांस के खंभे हटाकर लोहे के खंभे लगाने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों को दौड़ा लिया गया, जिसके बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी। उनका आरोप है कि बाद में उन्हें ही बीएनएस की धाराओं में पाबंद कर दिया गया। अब उन्होंने निर्माण कार्य रोकने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
थाना समाधान दिवस पर जिले में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
- सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक