{"_id":"651729f60e663637960c2354","slug":"only-15-percent-villages-took-interest-in-applying-for-the-award-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6768-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरस्कार के लिए महज 15 प्रतिशत गांवों ने आवेदन में ली रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरस्कार के लिए महज 15 प्रतिशत गांवों ने आवेदन में ली रुचि
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए जिले के 882 में से 133 ग्राम पंचायतों ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विकास व पंचायत राज विभाग की ओर से भले ही गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का दावा किया जाता है, मगर हकीकत यह है कि अभी इसमें काफी कमियां हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए जिले के गांवों की ओर से किए गए आवेदन की संख्या बता रहे हैं।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कुल 882 ग्राम पंचायतें हैं। मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट सुविधा से युक्त व अच्छा कार्य करने वाले गांवों के प्रधानों को आवेदन करना होता है। इस बार आवेदन की समय सीमा बीतने के बाद जिले से कुल 133 ग्राम पंचायतों की ओर से आवेदन में रुचि दिखाई गई है। सिसवा, पनियरा व बृजमनगंज के 10- 10, धानी के तीन, परतावल, घुघली व मिठौरा के 12-12, लक्ष्मीपुर व नौतनवां के 15- 15, सदर व फरेंदा के नौ-नौ एवं निचलौल के 16 गांवों का आवेदन किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
480 गांवों को प्रोत्साहित करने की हो रही पहल
जिले के ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों के दृष्टि से कुल 480 गांवों में पहल की जा रही है। इसमें से अब तक जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत 465 गांवों को मॉडल बनाने पर जोर दिया जा रहा है वहीं परफार्मेंस ग्रांट के 14 गांवों में भी विकास की गति को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया था। जिले से कुल 133 ग्राम पंचायतों की ओर से आवेदन किया गया है। टीम की ओर से उनका मूल्यांकन करने के बाद रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति के माध्यम से उत्कृष्टता के आधार पर उनका नाम पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी