फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Online Poll: Police is winning public trust

ऑनलाइन पोल : जनता का भरोसा जीत रही है पुलिस

Wed, 02 Nov 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Online Poll: Police is winning public trust
ऑनलाइन पोल : जनता का भरोसा जीत रही है पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। जनता की नजर में महराजगंज पुलिस की छवि सुधरी है। सीमावर्ती कोतवाली सोनौली के कामकाज पर 88.66 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया, जिससे यह कोतवाली जनता का भरोसा जीतने में पहले पायदान पर है। दूसरे पायदान पर पनियरा थाना है। 83.69 प्रतिशत लोगों ने यहां की पुलिस के कामकाज को ठीक करार दिया है। सोहगीबरवा थाने के काम को 82.48 प्रतिशत लोगों ने बेहतर बताया जिससे यह थाना तीसरे पायदान पर है। जनता की राय आईजीआरएस, ट्वीटर, एफआईआर फीड बैक, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के बारे में ली गई। सबसे निचले 19 वें स्थान पर चौक थाना है।
पुलिस की कार्य प्रणाली के लिए ऑनलाइन जनता की राय ली गई। जिसकी रिपोर्ट आने पर जिले के 19 थानों के कार्य प्रणाली पर जनता कितना भरोसा की, इसके बारे में जानकारी हुई। जिले के सभी थानों ने बेहतर काम करते हुए 50 प्रतिशत से ज्यादा मत प्राप्त किया है। सदर कोतवाली पर 79.41 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया जिससे जिले में 10 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

घुघली थाने के काम काज पर 81.65, सिंदुरिया 74.61, श्यामदेउरवा 66.06, महिला थाना 75.22,फरेंदा 79.43, बृजमनगंज 69.16, पुरंदरपुर 80.51, कोल्हुई 80.46, निचलौल 77.04, कोठीभार 78.50 चौक बाजार 65.07, ठूठीबारी 81.26, बरगदवा 78.62, परसामलिक थाने के काम काज पर 72.73 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। सोनौली 88.66, नौतनवां 80.74 एवं सोहगीबरवा थाने की कार्य प्रणाली पर 82.48 प्रतिशत जनता खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9,910 लोग फीड बैक में शामिल
आईजीआरएस फीडबैक में 417, ट्वीटर पोल में 2003, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन में 1164, एफआईआर फीडबैक में 275 लोग शामिल हुए। कुल 9,910 लोगों ने ऑनलाइन अलग-अलग पुलिस की कार्य प्रणाली पर अपना मत दिया।

पहले से काफी सुधार देखने को मिल रहा है। पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार आए और इसे जनता बताएं, इस वजह से यह व्यवस्था लागू हई है। पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन फीड बैक लिया जाता है। जिन थानों की प्रगति कम है, उनको सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed