{"_id":"62054bc1b8ae747cda14f379","slug":"online-application-for-handicapped-certificate-maharajganj-news-gkp42653361","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन बनवाएं दिव्यांग प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन बनवाएं दिव्यांग प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑनलाइन बनवाएं दिव्यांग प्रमाणपत्र
- दिव्यांग बोर्ड की बैठक में आवेदन पर होगा विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन www.swavlambancard.com
पर कर सकते हैं। प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड की बैठक में उनके आवेदनों पर विचार किया जाएगा। जांच में सब कुछ ठीक होने पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिले में बड़ी संख्या में दिव्यांग अपना प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लॉक से लेकर सीएमओ कार्यालय व विकास भवन का चक्कर लगाते हैं। इसको देखते हुए जिम्मेदारों ने ऑनलाइन आवेदन लेने व प्रत्येक सोमवार को होने वाली बैठक में उसका निस्तारण करने की योजना बनाई है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने वाले आवेदक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें, जिससे कि समय से उन्हें प्रमाणपत्र जारी हो सके।
विज्ञापन
----------------
बोर्ड के सामने उपस्थित होने की दी जाएगी सूचना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद उन्हें मोबाइल के माध्यम से बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी जाएगी, ताकि वे उपस्थित होकर अपनी जांच करा सकें।