{"_id":"688a1983917fce115d016c43","slug":"one-youth-died-and-another-got-injured-in-a-collision-with-an-unknown-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-155950-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Wed, 30 Jul 2025 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के बांकी रेंज के सामने मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बभनौली बुजुर्ग टोला हरजू निवासी सचिव की मौत हो गई, जबकि दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
बताया गया है कि घटना के बाद बाइक सवार दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया, जहां डाक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया और दीपू को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ग्राम पंचायत बभनौली बुजुर्ग टोला हरजू निवासी 22 वर्षीय सचिन और 23 वर्षीय दीपू बाइक से किसी काम के लिए पनियरा गए थे।
वहां से लौटते समय बांकी रेंज के सामने एक अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, मगर उसे घटनास्थल पर पहुंचने में काफी देर हो गई। एंबुलेंस आने पर दोनों घायलों को पीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया और दीपू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाइयों में शिवलाल, सुग्रीव, पंचम, रमाचल और ललित हैं। बड़े भाई शिवलाल की शादी हो गई है। बाकी पांच की शादी नहीं हुई है। घटना सुनकर मृतक की मां विमला देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।