फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One Women died-husband in police custudy

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति हिरासत में

Thu, 06 Jan 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One Women died-husband in police custudy
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति हिरासत में
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के सीवान में खाली पड़े मकान के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृत महिला का मंगलवार को अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाने कोल्हुई गई थी, उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बड़िहारी निवासी अमरजीत यादव ने सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली के बरवा की रहने वाली युवती रुकसाना उर्फ अर्चना से करीब छह माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। मंगलवार को अमरजीत पत्नी को लेकर कोल्हुई आधार कार्ड बनवाने निकला और देर रात उस महिला का शव ग्राम पिपरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खाली पड़े मकान के बगल में मिला। शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तथा उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंचे मृत महिला के पिता जुम्मन अली ने पुलिस को तहरीर देकर रुकसाना के पति, उसके ससुर व सास पर हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता जुम्मन अली की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed