{"_id":"61311afa8ebc3e327e44b13d","slug":"one-teacher-absent-since-12-month-maharajganj-news-gkp4077278108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष भर से शिक्षक अनुपस्थित, विभाग ने भेजी अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष भर से शिक्षक अनुपस्थित, विभाग ने भेजी अंतिम नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष भर से शिक्षक अनुपस्थित, विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हरपुर महंत में वर्ष भर से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षक तबरेज खान को अंतिम नोटिस भेजकर छह सितंबर तक अपना पक्ष रखने को कहा है। यह भी कहा है कि निर्धारित तिथि को उपस्थित न रहने पर यह माना जाएगा कि संबंध में उन्हें कुछ नहीं कहना है तथा सेवा समाप्ति की कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शिक्षक का होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घुघली के प्राथमिक विद्यालय हरपुर महंत में तैनात शिक्षक तबरेज 10 जुलाई 2020 से ही बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग ने उन्हें 30 जुलाई 2020, 19 अगस्त 2020, एक सितंबर 2020 तथा 19 जुलाई 2021 को नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित रहकर पक्ष रखने को कहा गया लेकिन उन्होंने पक्ष नहीं रखा। ऐसे मेें एक सितंबर को फिर से अंतिम नोटिस जारी करते हुए उन्हें छह सितंबर तक कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। पक्ष न रखने की दशा में उनकर सेवा समाप्त करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई भी होगी।