{"_id":"657af8f6e395e5b74403cd63","slug":"one-student-died-two-injured-after-being-hit-by-a-private-bus-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में हादसा: प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में हादसा: प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल
Thu, 14 Dec 2023 06:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:15 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चालक बस लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा रत्तूपुर के पास प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई, वहीं साथ के ही दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बृजमनगंज कस्बा निवासी अहमद (17) कस्बे के आलमाइटी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को दिन में अपने साथ नईम (15) निवासी शाहाबाद बृजमनगंज निवासी अरसद (16) निवासी गुलजारपुर तीनों एक साथ स्कूटी पर बैठकर विद्यालय से घर जा रहे थे। अभी फुलमनहा के पास रत्तूपुर पहुंचे थे कि फरेंदा से नौगढ़ जा रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए।
इस घटना में अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ के दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां पर दोनों छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।