{"_id":"616c5b9849bc7a42df649615","slug":"one-notoriuce-arrested-maharajganj-news-gkp4132087107","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार के ईनामी को गिरफ्तार भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार के ईनामी को गिरफ्तार भेजा जेल
विज्ञापन
20 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ठूठीबारी (महराजगंज)। क्षेत्र के मरचहवां बंधे पर 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से अवैध कट्टा कारतूस व मादक पदार्थ बरामद हुआ।
जनपद में 137 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका आरोपी मुसम्मी राजमन चौहान जनपद के पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 20 हजार का इनामी मुसम्मी राजमन चौहान नेपाल से मादक पदार्थ, कट्टा, कारतूस के साथ भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। इस पर पुलिस टीम मरचहवां बंधे पर पहुंची। यहीं उसको पकड़ लिया गया।
मुसम्मी राजमन चौहान निवासी हरखपुरा थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल के पास से एक किलो पांच सौ ग्राम चरस, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीओ निचलौल डीके उपाध्याय ने बताया कि मुसम्मी राजमन चौहान द्वारा जिले में 137 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है जिसमें बृजमनगंज में 2020 में एक पेट्रोल पंप का शटर का ताला तोड़ कर 32 हजार तथा 2020 में ही बरगदवां बाजार में एक घर के दरवाजे, बक्से व आलमारी का ताला तोड़ कर एक लाख तीस हजार रुपये व जेवर चुराने की बात कबूल किया है। वहीं, 2021 में थाना चौक से ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़ कर ढाई लाख रुपये व मोबाइल चुराने की बात कबूल किया है। उसके पास से 7 हजार रुपये नकद बरामद हुए। उसको न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।