फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One labour died to Train hit

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
One labour died to Train hit
ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अड्डा बाजार ( महराजगंज)। नईकोट रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को 11:48 बजे गोरखपुर की ओर जा रही दुर्ग एक्सप्रेस से कटकर भोला साहनी (40) की मौत हो गई। बताया गया कि नौतनवां थाना अंतर्गत मुडेहरा निवासी भोला सहानी रेलवे ट्रैक से होकर जा रहे थे। अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।

बेटे की शादी भी नहीं देख सके भोला
अड्डा बाजार। नईकोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर पति भोला की मौत की सूचना पाकर पत्नी परमावती तीन पुत्रों के साथ मौके पर पहुंची। उन सभी के रोते बिलखते देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। बड़ा बेटा लल्लू (18) गुजरात काम करने गया है। 11 मई 2022 को उसकी शादी टेढ़ी घाट गांव में होना तय है। पत्नी यही कहकर विलाप कर रही थी कि बेटे की शादी देखने की हसरत पूरी नहीं हो पाई। जबकि तीन पुत्र कल्लू (15) रविंद्र (12) गोविंद (8) घर पर हैं। मजदूरी के सहारे परिवार का भरण- पोषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed