फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One Girl will teach school from Anupam kher

नेपाल में मिली भारतीय लड़की की शिक्षा का खर्च उठाएंगे अनुपम खेर

Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
One Girl  will teach school from Anupam kher
नेपाल में मिली भारतीय लड़की की शिक्षा का खर्च उठाएंगे अनुपम खेर
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में मिली एक भारतीय लड़की की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे। इसको लेकर अनुपम ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा है कि लड़की स्कूल जाना चाहती है। लेकिन, उसके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह लड़की की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। आरती नाम की लड़की की मुलाकात पिछले महीने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में अनुपम खेर से उस वक्त हुई थी, जब वह हिंदी फिल्म ऊंचाई की शूटिंग के लिए नेपाल में थे। अपने एक ट्वीट में अनुपम ने लिखा है कि आरती ने राजस्थान भारत में अपना घर बताया। वह उनसे पैसा मांग रही थी, पर आरती की अच्छी अंग्रेजी बोलने की कला से वे प्रभावित हुए। आरती कभी स्कूल में पढ़ाई नहीं की। उसने अनुपम से कहा था कि अगर स्कूल में उसका दाखिला हो जाए तो उसकी जिंदगी बदल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed