{"_id":"6155fec78ebc3e09f1374d36","slug":"one-dead-body-found-in-pokhar-maharajganj-news-gkp4112471125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी में उतराता मिला एक व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी में उतराता मिला एक व्यक्ति का शव
विज्ञापन
पोखरी में उतराता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
निचलौल (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के चिउटहा मार्ग स्थित दामोदरी पोखरी में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। वही सूचना पाते मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोखरी से बाहर निकलवाकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृतक की पहचान सीताराम मद्देशिया (55) निवासी पांडेय वार्ड निचलौल नगर पंचायत के रूप में की गई।
पांडेय वार्ड निवासी भोला ने बताया कि पिता सीताराम बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक घर से निकले थे। जो वापस घर लौट कर नहीं आए जिनकी आस पास के लोगों की मदद से तलाश करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों से सूचना मिली कि घोड़हवा वार्ड स्थित दामोदरी पोखरी में एक अधेड़ का शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर देखा तो शव की पहचान पिता सीताराम मद्देशिया के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि पुलिस टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल सकेगा।