{"_id":"68d6f1bf958664c7cb047ad0","slug":"one-day-cdo-pledge-resolved-the-complaints-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160616-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक दिन की सीडीओ प्रतिज्ञा ने किया शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक दिन की सीडीओ प्रतिज्ञा ने किया शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
विकास भवन में एक दिन की सीडीओ बनी छात्रा।
महराजगंज। मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 अंतर्गत कक्षा आठ की छात्रा प्रतिज्ञा सिंहएक दिन की मुख्य विकास अधिकारी बनी। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया। प्रतिज्ञा के समक्ष दिव्यांगजन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास से जुड़े सात मामले आए। एक दिन की सीडीओ ने प्राप्त मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रा को कार्यालय के अधीन आने वाले विभागों और उनकी कार्यप्रणाली के संदर्भ में बताया। उन्होंने पेंशन योजनाओं, आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के उद्देश्य और उनसे लोगों के जीवन में आने वाले बदलाव के विषय में छात्रा को अवगत कराया। छात्रा ने कहा कि सीडीओ बनकर मैं बहुत अच्छा लगा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिषदीय विद्यालय की छात्राओं को एक दिन के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सीडीओ सहित अन्य पदों पर मनोनीत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।