फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One caught with 12 sacks of onion at the border

Maharajganj News: बाॅर्डर पर 12 बोरी प्याज के साथ एक पकड़ा

Fri, 22 Dec 2023 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
One caught with 12 sacks of onion at the border
महराजगंज/खनुआ। सोनाली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव के पास पुलिस टीम ने 12 बोरी प्याज बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। प्याज समेत आरोपी को कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती बढ़ा दी है। इससे तस्करों में हड़कंप मच गया है। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि शुक्रवार को टीम खनुआ गांव के पास गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारत-नेपाल सीमा के खनुआ गांव के नो मेंस लैंड पर प्याज एकत्रित कर नेपाल भेजने की फिराक में हैं। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर पहुंचे तो तस्कर देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। दौड़ाया गया तो एक आरोपी पकड़ा गया।संवाद
विज्ञापन


नेपाल में 55 क्विंटल प्याज बरामद

ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया अधिक मात्रा में प्याज नेपाल पुलिस ने बरामद कर महेशपुर भंसार कार्यालय को सौंप दिया। शुक्रवार को नेपाल नवलपरासी जिले के प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड 5 धरमौली में 46 क्विंटल व पाल्हिनंदन गांव पालिका वार्ड 5 भगतपुरा सीमा क्षेत्र में तस्करी कर 18 बोरे में रखा करीब 9 क्विंटल प्याज भारतीय नंबर प्लेट लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लाते समय नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। जिला प्रहरी कार्यालय पश्चिम नवलपरासी सूचना अधिकारी डीएसपी रेशम बोहरा ने बताया कि प्याज व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर महेशपुर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed