{"_id":"6182cf0f8f141a36b96d893c","slug":"one-boy-died-to-electic-shot-maharajganj-news-gkp4152879101","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट के झटके से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट के झटके से बालक की मौत
विज्ञापन
करंट के झटके से बालक की मौत
धानी बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के टोला डिहवा निवासी सत्यम (8) दोपहर में घर से बाहर शौच करने के लिए बाहर निकला। काफी समय बीतने के बाद जब सत्यम घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगीं। उसकी मां निशा उसको तलाश करते हुए खेत में पहुंच गई जहां बिजली के खम्भे के पास सत्यम बेहोश पड़ा हुआ था। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धानी ले जाया गया ,जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज धानी मंगल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
युवक ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया
नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे के घंटा घर चौक के पास स्थित एक किराने की दुकान पर दुकानदार युवक चाकू से गला रेत कर आत्महत्या की कोशिश की। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौतनवां ले गए। जहां डॉक्टर मौजूद न होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के छपवा निवासी विकास मद्धेशिया (25) की नौतनवां कस्बे के घंटाघर चौक के पास किराने की दुकान है। दुकान पर दो मजदूर भी काम करते हैं। बताया गया कि बुधवार दोपहर बाद लगभग 3.30 जब दोनों मजदूर खाना खाने चले गए। इस दौरान वह चाकू से गला रेत दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में भी चाकू लगा है। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के पिता अनिरुद्ध ने बताया कि एक सप्ताह से काफी परेशान था। अचानक उसने गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। कस्बा चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी नहीं है।