{"_id":"67dab1d5d5b822640b003535","slug":"one-bike-rider-died-in-the-accident-another-seriously-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144946-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Wed, 19 Mar 2025 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Mar 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के ठूठीबारी मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी और कटरा चौराहे के बीच मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के जयश्री निवासी अखिलेश सहानी (28) गांव के ही रहने वाले दोस्त गणेश सहानी (28) के साथ बाइक से नेपाल के ललितपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। जहां से दोनों घर लौट रहे थे। निचलौल के ठूठीबारी मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी और कटरा चौराहे के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अखिलेश सहानी की मौत हो गई, जबकि गणेश सहानी की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद अखिलेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अखिलेश की बूढ़ी मां गंगी देवी पिता सुग्रीव और पत्नी सरस्वती देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मुंबई में रहकर सिलाई करता था अखिलेश
ग्राम प्रधान श्यामानंद शुक्ल ने बताया कि अखिलेश सहानी मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता था। अखिलेश कुछ दिन पहले वहां से कमाकर घर लौटा था। घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के चलते अखिलेश के बुजुर्ग पिता सुग्रीम, बड़े भाई प्रेमसागर और छोटा भाई सर्वेश गांव में मजदूरी करते हैं। प्रेमसागर और अखिलेश की शादी हो चुकी है। जबकि सर्वेश की शादी के लिए बातचीत चल रही थी। अखिलेश की शादी तीन वर्ष पहले गांव जमुहानी के टोला मदहीडीह निवासी सरस्वती से हुई थी। दोनों से तीन माह महले बेटी प्रीति ने जन्म ली थी। अखिलेश की मौत के बाद मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।