फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with urea, wheat and rice

Maharajganj News: यूरिया, गेहूं व चावल के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
One arrested with urea, wheat and rice
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के हरदीडाली गांव के मुर्दहिया घाट के पास से चावल, गेहूं और यूरिया खाद व एक व्यक्ति को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन




डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हरदीडाली बीओपी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। अभी भारत नेपाल सीमा के हरदीडाली गांव के मुर्दहिया घाट के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा से कुछ लोग साइकिल से बोरा रखकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया, जिसमें एक पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी हरदीडाली थाना सोनौली बताया। तलाशी में उसके पास से छह बोरी यूरिया, पांच बोरी गेहूं, तीन बोरी चावल और एक साइकिल बरामद हुआ, जिसे कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन




------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed