फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with two lakh Nepali rupees

Maharajganj News: दो लाख नेपाली रुपये के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
One arrested with two lakh Nepali rupees
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल जाते समय ठूठीबारी एसएसबी ने बाइक सवार एक युवक को दो लाख नेपाली रुपये के साथ पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया। ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज आलोक नाथ ने बताया कि शुक्रवार को एसएसबी जवान मरचहवां बगीचे के पास ड्यूटी में तैनात थे। उसी दौरान बाइक सवार एक युवक भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश कर रहा था। संदिग्ध लगने पर जवानों ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक-एक हजार के 200 नोट बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान ठूठीबारी निवासी मनोज निगम के रूप में हुई, जिसे कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। ठूठीबारी कस्टम कार्यालय इंस्पेक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया की दो लाख नेपाली रुपये के साथ पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed