फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with stolen bike, sent to jail

Maharajganj News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 19 May 2025 06:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 May 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
One arrested with stolen bike, sent to jail
खनुआ। भारत-नेपाल सीमा के खनुवा गांव के पास से एसएसबी जवानों और खनुआ चौकी प्रभारी ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर सौरभ राय और खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी की संयुक्त टीम खनुआ गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाली नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक से आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर अमल करते हुए संयुक्त टीम इसकी निगरानी में थी। तभी नेपाल की तरफ से एक युवक नेपाली नंबर प्लेट लगी बाइक लेकर आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरेंद्र केवट निवासी बेलभरिया, थाना लुंबिनी, जिला रूपनदेही, नेपाल का निवासी बताया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। नंबर परिवर्तित करवाकर नेपाली रजिस्ट्रेशन नंबर पर चला रहा था। युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed