फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with Nepal made hair oil

Maharajganj News: नेपाल निर्मित हेयर ऑयल के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
One arrested with Nepal made hair oil
- कार, 42 पेटी हेयर ऑयल व तस्कर को पुलिस ने किया कस्टम के हवाले
विज्ञापन

नौतनवा। कस्टम विभाग, पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे नगर स्थित गैस गोदाम के पास जांच के दौरान एक कार से नेपाल निर्मित हेयर ऑयल बरामद किया। गोरखपुर जनपद के रहने वाले एक व्यक्ति को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना पर बुधवार की दोपहर टीम अभियान चलाकर जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से नेपाल निर्मित 42 पेटी हेयर ऑयल बरामद हुआ। सामान के साथ पकड़ा गया रोहित अग्रहरि निवासी रिगौली थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर से पूछताछ की गई तो वह इस संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि कार और 42 पेटी नेपाल निर्मित हेयर ऑयल के साथ हिरासत में लिए गए रोहित अग्रहरि को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed