फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with 1,243 ampoules of narcotic injections during a raid.

Maharajganj News: छापेमारी में 1243 एंपुल नशे के इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 1,243 ampoules of narcotic injections during a raid.
ठूठीबारी। नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। औषधि नियंत्रण व्योरो भैरहवां व जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली की भारतीय सीमा क्षेत्र से लाई गई भारी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाली इंजेक्शन नवलपरासी रामग्राम नगरपालिका एक सड़क खंड गणेश गुप्ता के घर रखे गए हैं। संयुक्त टीम ने छाप मारकर तलाशी ली तो घर के छत पर जाने वाली सीढ़ी के पास फाइबर के झोले में छिपाकर रखए गए 1243 एंपुल नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शन बरामद हुए। इस संबंध में नवलपरासी पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि प्रतिबंधित इंजेक्शन डाइजीपाम, फेनरगान, बुपरेनोरफीन टोटल के 1243 एंपुल बरामद किए गए हैं। छापेमारी के दौरान गणेश गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed