{"_id":"65afe3a4c0ec15191e03b336","slug":"one-arrested-for-making-picture-of-pakistani-flag-on-ram-temple-viral-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14484-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राम मंदिर पर पाकिस्तानी झंडा लगी तस्वीर वायरल करने पर एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राम मंदिर पर पाकिस्तानी झंडा लगी तस्वीर वायरल करने पर एक गिरफ्तार
Tue, 23 Jan 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। ग्राम सभा चकदह में उस वक्त माहौल गरमा गया जब एक युवक द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अयोध्या स्थित राम मंदिर पर पाकिस्तानी झंडा लगी तस्वीर वायरल की गई। थोड़ी ही देर में यह सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, लोगों की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने इस पोस्ट को वायरल करने वाले युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह निवासी महफूज के मोबाइल पर राम मंदिर पर पाकिस्तानी झंडा लहराती एक तस्वीर आई थी जिसे इनके द्वारा शेयर किया गया था। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही युवक को हिरासत में ले लिया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद