फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One and half year old girl died after drinking acid in maharajganj

पायल को साफ कराना बना काल: घर में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची ने पी लिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत

Sat, 10 Jun 2023 06:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

एक युवक फेरी लगाकर गांव में सोने-चांदी के सामान साफ कर रहा था। अमित यादव के घर की महिलाओं ने भी पायल साफ कराया था। महिलाओं ने उससे एक शीशी तेजाब खरीद ली थी। उसे घर में एक किनारे रख दिया था। बच्ची के हाथ वही शीशी लग गई थी।

विज्ञापन
One and half year old girl died after drinking acid in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में शुक्रवार को दोपहर में घर में रखे तेजाब को खेलते वक्त डेढ़ साल की बच्ची ने पी लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रात में उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, अमित यादव की बेटी परिधि अपने घर में खेल रही थी। फर्श पर एक कोने में शीशी में तेजाब रखा था। तेजाब पीने के वह रोने लगी। परिजन उसके पास पहुंचे तो तेजाब फर्श पर गिरा हुआ था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हत्या को आत्महत्या का शक्ल देने के लिए खेत में फेंक दिया था शव, आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पायल साफ कर महिलाओं ने रख दिया था तेजाब
शुक्रवार को एक युवक फेरी लगाकर गांव में सोने-चांदी के सामान साफ कर रहा था। अमित यादव के घर की महिलाओं ने भी पायल साफ कराया था। महिलाओं ने उससे एक शीशी तेजाब खरीद ली थी। उसे घर में एक किनारे रख दिया था। बच्ची के हाथ वही शीशी लग गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed