{"_id":"6990dff575621c321004d182","slug":"on-the-eve-of-mahashivratri-a-bike-rally-was-organised-and-the-wedding-guests-were-invited-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171648-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाइक रैली निकाल बरातियों को किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाइक रैली निकाल बरातियों को किया आमंत्रित
विज्ञापन
आज झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकाली जाएगी शिव बरात
नौतनवा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्थानीय युवाओं द्वारा नगर स्थित झारखंडी मंदिर से बाइक अभिनंदन यात्रा निकाली गई। अभिनंदन यात्रा के माध्यम से युवाओं ने शिव बरात में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।
बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर स्थित झारखंडी शिव मंदिर से रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली जाएगी। यह बरात पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस राम जानकी (ठाकुर द्वारा) मंदिर पर पहुंचेगी। यहां शिव विवाह की विधि पूरी करने के उपरांत भव्य जागरण कर एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर स्थानीय युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए कस्बे में बाइक रैली निकाली। पर्व का अभिनंदन करते हुए श्रद्धालुओं से शिव बरात में सम्मिलित होने की अपील की गई। बाइक जुलूस में शामिल युवाओं के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। झारखंडी मंदिर से निकलकर मोटरसाइकिल अभिनंदन यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, काली मंदिर रोड, पुरानी नौतनवा चौराहा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, गांधी चौक, खनुआ तिराहा होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई।